Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेईई मेन-2 परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का दबदबा बरकरार

 99.92 पर्सेंटाइल के साथ रक्षित बने स्कूल टॉपर

रयान दूसरे व अवंतिका तीसरे स्थान पर

15 छात्रों को 99, 40 को 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

Bokaro : इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) के दूसरे व अंतिम सत्र का परिणाम गुरुवार को जारी हुआ. परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा. 60 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें शानदार कामयाबी पाई है. रक्षित राज 99.92 पर्सेंटाइल लाकर स्कूल टॉपर बने हैं. वहीं, रेयान सिंह 99.91 पर्सेंटाइल लाकर दूसरे व अवंतिका गुप्ता ने 99.84 पर्संटाइल के साथ तीसरा स्थान हैं. स्कूल के 15 विद्यार्थियों को 99 और 41 को 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं. सफल विद्यार्थियों में रक्षित राज 99.92 पर्सेंटाइल, रेयान सिंह 99.91, अवंतिका गुप्ता 99.84, विशाल मेहता 99.82,  मो. अम्मार 99.80, दिव्यांशु जायसवाल 99.64, स्पर्श कुमार 99.64, स्पर्श राज 99.56, उत्कर्ष कुमार 99.52, नमन जैन 99.45, तरुण गुप्ता 99.45, ऋषव कुमार 99.4, मोहित कुमार 99.20, आकाश महता 99.06,  सौम्यदीप मंडल 99.00,  आशुतोष सिंह 98.94, मानव राज 98.92, बख्तावर जावेद 98.82, पुष्पित किसलय 98.6, आर्यन रंजन सिंह 98.5, जानवी कुमारी 98.48, साक्षी प्रिया 98.47, अंशु राज 97.90, सैयद अशदुल्लाह 97.56, विचांशु राज 97.43,  विक्रांत कुमार 97.38, श्रेयांशु घोष 96.65, आयुष्मान दत्ता 96.64, ऋषव कुमार 96.62, दिव्य प्रकाश सिंह 96.49, पौलम कुंडू 96.42, कमरीन फातिमा 96.39, कृष शांडिल्य 96.34, अजितेश आनंद 96.32, सिद्धांत वैभव 96.32, आर्यन राज 95.73, विवेक आनंद 95.73, आर्यन कुमार 95.52, हर्षवर्धन 95.41, रितिका साहा 95.36, अंशल कुमार 95.12, अधृत सिंह 94.24, श्रेया सुमन 94.09, कार्तिक राज 94.04, सिल्वी सृष्टि 93.91, तेजस अग्रवाल 93.83, आयुष राज 93.52, आदर्श कुमार मिश्रा 93.50 पर्सेंटाइल, राधिका अग्रवाल, समर सिंह, ऋषभ रंजन, अभिनव राज शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि एनटीए की ओर से जेईई मेन की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी. पहले सत्र  की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरे सत्र की 4 से 12 अप्रैल तक ली गई थी. बोकारो जिले में 3569 विद्यार्थी जेईई मेन 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे. सफल विद्यार्थियों ने 26 मई को होनेवाली जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-worker-dies-under-suspicious-circumstances-in-barora-dead-body-found-in-tea-shop/">

धनबाद : बरोरा में बीसीसीएल कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत, चाय दुकान में मिला शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही