Search

 
 
 

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने लहराये परचम, श्रेया और साक्षी ने लाये 99.4% अंक

 
Bokaro : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी शुक्रवार को घोषित कर दिया गया और डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधाविता का परचम लहराया है. विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया सुमन और साक्षी प्रिया ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर होने का गौरव हासिल किया. दूसरे स्थान पर 98.6 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य पोद्दार, स्मृति झा और आयुष्मान दत्ता रहे. परीक्षा में बैठने वाले सभी 221 छात्रों ने उम्दा दर्जे से सफलता पाई. 95 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर, 160 ने 90  प्रतिशत  से ऊपर और 206 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. औसतन विद्यालय के प्रत्येक परीक्षार्थी को 91.87 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-33-corona-positive-patients-found-in-the-district-during-8-days/">गिरिडीह

: जिले में 8 दिनों के दरम्यान 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण से हुए बेहतर रिजल्ट

सर्वश्रेष्ठ 10 परीक्षार्थियों में साक्षी प्रिया, श्रेया सुमन (99.4 प्रतिशत ), आदित्य पोद्दार, आयुष्मान दत्ता, स्मृति झा (98.6 प्रतिशत), अक्षत सिंह, राज शेखर सिंह, शशांक नंदन (98.4  प्रतिशत ), अनुष्का सिंह, सौम्यदीप मंडल, सुहानी कुमारी, तमन्ना रे (98.2  प्रतिशत ), अक्षिता पाठक, भूमि श्रीवास्तव, नैना प्रियदर्शनी, समृद्धि प्रताप दुबे, सुष्मित कुमार सिंह, स्वयं कुमार (98  प्रतिशत ), अध्या रंजन, अक्षरा रॉय शर्मा, कामरीन फातिमा, सारिका स्पर्शिका (97.8  प्रतिशत ), रक्षित राज, ऋषम कुमार, तनिष्क टमकोरिया (97.6  प्रतिशत ), आदित्य कुमार, अभिनंदन कुमार, ऋषिका सिंह, रयान सिंह (97.4  प्रतिशत ), अनन्या सिन्हा, दिव्यांशु कुमार, शिग्रा कुमार, सिद्धांत वैभव, यशवी सिंह (97.2  प्रतिशत ), कृष शांडिल्य, तन्मय कुमार (97  प्रतिशत ) शामिल हैं. 43 छात्रों ने संस्कृत, विज्ञान, गणित-मानक, सामाजिक विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सूचना प्रौद्योगिकी में 100 अंक हासिल किए हैं. इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ए.एस. गंगवार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिणाम है. उसी फोकस के साथ काम करते रहें. अपने गौरवशाली जीवन में और भी कई मुकाम हासिल करेंगे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-police-station-did-not-take-action-on-the-complaint-of-assault-the-victim-couple-reached-the-sp/">धनबाद:

मारपीट की शिकायत पर झरिया थाना ने नहीं की कार्रवाई, पीड़ित दंपति पहुंचे एसपी के पास
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही