Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीपीएस रांची के प्रिसिंपल डॉ. राम सिंह को मिलेगा बेस्ट प्रिसिंपल अवार्ड समेत तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शिक्षा से ही शांति, समृद्धि, परिवर्तन और क्रांति हो सकती है. वैश्विक स्तर की संस्था ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन-एचआरयूएफ ने टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अपने प्रतिष्ठित "चक दे झारखंड अवार्ड" की घोषणा की है. झारखंड के अतिरिक्त चक दे उत्तर प्रदेश और चक दे बिहार जैसे अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत की गई है. एचआरयूएफ के फाउंडर चेयरमैन और मशहूर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने बताया कि झारखंड के 3 प्रिसिंपल और 3 टीचर को स्टेट लेवल, जोनल लेवल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा. 3 बच्चों को भी स्टेट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा. इन्हें प्रशस्ति पत्र, सर्टिफिकेट, मेडल और ट्राफी प्रदान किया जायेगा. दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के प्रिसिंपल डॉ. राम सिंह को बेस्ट प्रिसिंपल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं स्वामी सहजानंद ब्रिजफोड स्कूल रांची की प्रिसिंपल गुंजन भसीन और नाजरथ स्कूल, चतरा की प्रिसिंपल बेलजी केजे को जोनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा. वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल,रांची की टीचर एच मेटिलडा हेमलता को स्टेट लेवल अवार्ड दिया जायेगा. जबकि स्वामी सहजानंद ब्रिजफोड स्कूल की टीचर सविता पाहवा और नाजरथ स्कूल, चतरा के टीचर बबन कुमार को जोनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल एप्रिसिएशन अवार्ड दिया जायेगा. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के क्लास 8 के दो बच्चों धारिया वर्णवाल एवं प्रणय कुमार सिंह और स्वामी  ब्रिजफोड स्कूल, रांची की क्लास 6 की छात्रा आर्ची को स्टेट लेवल पर सम्मानित किया जायेगा.

मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता रांची के नेशनल टॉपर्स को चक दे झारखंड सम्मान

धारिया, प्रणय और आर्ची ने किया सूबे का नाम रोशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-88.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची : भारत और यूएई की सबसे बड़ी मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में राजधानी रांची के तीन बच्चों ने नेशनल टॉप थ्री रैंक लाकर झारखंड का नाम रोशन किया है. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के क्लास 7 के दो बच्चों धारिया वर्णवाल  एवं प्रणय कुमार सिंह ने नेशनल टॉप थ्री रैंक लाकर और स्वामी  ब्रिजफोड स्कूल, रांची की क्लास 5 की छात्रा आर्ची ने नेशनल सेकंड रैंक हासिल करके पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. देश के दिग्गज स्कूलों के हजारों बच्चों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टॉप थ्री में स्थान बनाना बेहद काबिले तारीफ है. मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता की राज्य समन्वयक पूर्णिमा ने बताया कि झारखंड के इन प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य स्तर पर चक दे झारखंड सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.

इंटर डीपीएस डांस फेस्टिवल में डीपीएस रांची नेशनल चैंपियन बना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-162.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित `नृत्यांजलि` 2023- इंटर डीपीएस डांस फेस्टिवल में डीपीएस रांची नेशनल चैंपियन बना. डीपीएस रांची की डांस टीम की तिस्या रॉय, यशी भानु, प्रकृति सरगम, आकृति मयंक, अर्पिता सिंह और अरुणिमा झा ने अपने अद्भुत नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया. जजों ने डीपीएस रांची की टीम को नेशनल चैंपियन घोषित किया. इस प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस, एल्डिको, लखनऊ में किया गया था. इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से 141 दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हुई. 141 स्कूलों में से 20 स्कूलों का चयन फाइनल राउंड में हुआ था. "पंचतत्व" की थीम पर केंद्रित, डीपीएस रांची की टीम ने एक शानदार डांस प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. इस अवसर पर डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धियों से अभिभूत थे. उन्होंने कहा, "हमारे छात्रों ने नृत्य के क्षेत्र में असाधारण समर्पण और प्रतिभा दिखाई है. यह जीत न केवल उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास  करने में स्कूल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है." इसे भी पढ़ें : वहीदा">https://lagatar.in/waheeda-rehman-received-dadasaheb-phalke-award/">वहीदा

रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, आलिया,कृति,अल्लू और पंकज को राष्ट्रीय पुरस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही