Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में 10 मई को डॉ एचसी वर्मा का व्याख्यान

 
Ranchi : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर और कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स के लेखक. डॉ. हरिशचंद्र वर्मा 10 और 11 मई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में अपना व्याख्यान देंगे. प्रो एचसी वर्मा अपनी प्रयोगशाला सुरीला के विषय में विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे. ज्ञात है कि दो खंडों में लिखित उनकी पुस्तक कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स ने भौतिकी के विद्यार्थियों के बीच एक अकादमिक क्रांति ला दी थी. कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने इस दो दिवसीय कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि इस लब्ध प्रतिष्ठित, पद्मश्री प्राप्त विद्वान की अकादमिक श्रेष्ठता से न सिर्फ हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षक लाभान्वित हों, बल्कि अन्य विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के संबंधित विषय के शिक्षक और विद्यार्थी के अलावा विद्यालयों के 12 वीं कक्षा के शिक्षक और विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने डॉ. वर्मा के सुरीला लैब की संकल्पना की बात करते हुए कहा कि इसका अर्थ स्टूडेंट रिसर्च एक्सपोजर लैब है, जिसके तहत लो कॉस्ट एक्सपेंडिचर पर विद्यार्थियों के लिये शोध कार्य उपलब्ध होगा. इसी तर्ज पर हमारा विश्वविद्यालय आगे कार्य व और शोधकर्ताओं के लिए लाभकारी साबित होंगे. कार्यशाला के प्रथम दिन व्याख्यान और दूसरे दिन विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाना है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-nazim-siddiqui-will-play-in-england-county/">झारखंड

के नाजिम सिद्दीकी इंग्लैंड काउंटी में खेलेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही