Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काशी नाथ मुखर्जी ने कहा - जननी एवं जन्मभूमि स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान रखता है

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के विवेकानन्द विद्या मंदिर में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष काशीनाथ मुखर्जी ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर काशी नाथ मुखर्जी, अभय कुमार मिश्रा (सचिव, विद्यालय प्रबंधन समिति), मलय कुमार नंदी (कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), डॉ.किरण द्विवेदी (प्राचार्या), एसपी. सिंह (उपप्रधानाचार्य), एकता मिश्रा (हेड मिस्ट्रेस), शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे. प्राचार्या डॉ. किरण द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है समाज में देश के प्रति जागरुकता लाना. हम यह कहते हुए गौरवान्वित होते हैं कि भारत हमारी मातृभूमि है. कहा कि स्वदेश मंत्र में निहित संदेशों को आत्मसात् कर के ही हम अपने भारतीय जीवन मुल्यों को विश्व में श्रेष्ठ बना सकते हैं. काशी नाथ मुखर्जी ने कहा कि जननी एवं जन्मभूमि स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान रखता है. स्वतंत्रता से पहले लिखी हुई स्वदेश मंत्र को आज भी प्रासंगिक बताया और भारत के संविधान में वर्णित प्रस्तावना हम भारत के लोग.....आत्मार्पित करेंगे की उसकी महत्ता को दर्शाते हुए कहा कि यदि हम प्रत्येक भारतवासी संविधान में लिखित मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करेंगे तभी एक सुंदर भारत का निर्माण करेंगे. इसे भी पढ़ें-  झामुमो">https://lagatar.in/jmm-warns-the-central-government-the-people-of-dhanbad-will-take-strict-steps/">झामुमो

ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, धनबाद की जनता उठाएगी कठोर कदम       

सभा में देशभक्ति की अलख जगायी

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें 73वां गणतंत्र दिवस मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. उन्होंने भगत सिंह, भगवान बिरसा मुंडा, सुभाष चंन्द्र बोष, लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी आदि को याद करते हुए सभा में देशभक्ति की अलख जगायी. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से किया गया एवं विद्यालय की ओर से लोगों को मिठाई दिया गया. इस कार्यक्रम में कोविड के दिशानिर्देशों का पालन किया गया. इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम लाइव के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम को आदित्य बनर्जी (उपाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति),  अमिताभ लाहा (उपप्रधानाचार्य), केके दास (प्राचार्य, लेडी केसीराय स्कूल), डॉ. सुमन दुबे और जैकब सीजे (प्राचार्य, कैराली स्कूल) ने ऑनलाइन देखा और शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-brainstorming-on-making-dpr-for-running-city-bus-in-ppp-mode/">रांची

नगर निगम : पीपीपी मोड में नगर बस चलाने का डीपीआर बनाने पर मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही