Search

डॉ मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती कराये गये, वेक्सीन के दोनों डोज ले चुके थे

NewDelhi : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है. वे कोरोना संक्रमित हो गये हैं.  जान लें कि मनमोहन सिंह  को वेक्सीन को पहला डोज 3 मार्च और दूसरा डोज 4 अप्रैल को दिया गया था. यानी वे दूसरे डोज के बाद 2 हफ्ते का समय भी पूरा कर चुके थे. बता दें कि  मनमोहन सिंह ने रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से निपटने के लिए 5 सुझाव दिये थे.

प्रधानमंत्री  मोदी, राहुल गांधी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मनमोहन सिंह  के AIIMS  में भर्ती होने पर प्रधानमंत्री  मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. राहुल ने सोशल मीडिया पर कहा,  इस मुश्किल समय  में देश को आपके मार्गदर्शन और सलाह की बहुत जरूरत है. सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 

प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना से निपटने के लिए 5 सुझाव दिये थे.

मनमोहन ने सिंह ने रविवार को ही प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना से निपटने के लिए 5 सुझाव दिये थे. उन्होंने मोदी को पत्र लिखकर यूरोप और अमेरिका में अप्रूवल पा चुकी वैक्सीन को देश में ट्रायल की शर्त के बिना इस्तेमाल की मंजूरी देने को कहा था।​​​​​.  साथ ही वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी लाने और विदेशी कंपनियों से वैक्सीन मंगवाने के लिए एडवांस ऑर्डर देने की सलाह भी दी थी.

इसके अलावा मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्यों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों को परिभाषित करने के लिए कुछ छूट दी जानी चाहिए. जिससे 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को भी टीका लगाया जा सके. मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि भारत सरकार को वैक्सीन निर्माताओं को और रियायतें देनी चाहिए. इजरायल की तरह अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रावधान लागू किया जाये. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//