Search

 
 
 

डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की सूचना मिलते ही डॉ निर्जल ने ज्वाइन की ड्यूटी

 

Ranchi : डीसी के डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की सूचना जैसे ही डॉक्टर निर्जल को मिली, उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली. बता दें कि डॉ निर्जल की ड्यूटी सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगाई गई थी, जिसके बाद से वो 10 मई को इस्तीफा देकर गायब थे. डीएम एक्ट के तहत कोई भी इस महामारी में इस्तीफा नहीं दे सकता. इसको देखते हुए सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण की मांग की, जिसका जवाब नहीं दिया. जवाब नहीं मिलने के बाद डीसी ने भी स्पष्टीकरण मांगा. उसका भी जवाब डॉक्टर निर्जल ने नहीं दिया, जवाब नहीं मिलने के बाद रांची डीसी छवि रंजन ने इंसिडेंट कमांडर को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. गुरुवार को लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दे दिया गया था.

पहले भी त्यागपत्र दे चुके हैं डॉक्टर निर्जल

प्राथमिकी की सूचना मिलते ही शुक्रवार को डॉ निर्जल ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली. डीसी द्वारा शुक्रवार को नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया, जिसमें डॉ निर्जल की भी ड्यूटी लगाई गई है. पहले भी ड्यूटी से बचने के लिए डॉ निर्जल त्यागपत्र दे चुके हैं.

गुरुवार को दर्ज की गई थी एफआईआर

सदर अस्पताल के इंसिडेंट कमांडर शत्रुंजय कुमार ने कहा कि हमने डीसी के आदेश के बाद गुरुवार को ही एफआईआर कर दिया था. शुक्रवार को डीएस ने जानकारी दी कि उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है. अब देखना होगा कि पुलिस प्रोसीडिंग को आगे कैसे बढ़ाती है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही