Search

 
 
 

सर्जरी विभाग के डॉ आरजी बाखला हुए रिटायर, दी गई विदाई

 
Ranchi : रिम्स के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ आरजी बाखला की सेवानिवृति पर शनिवार को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि डॉ बाखला ने अपने पूरे करियर में अनगिनत लोगों की मदद की है और उभरते सर्जनों पर आजीवन प्रभाव डाला है. वह पिछले दो दशकों से रिम्स के अभिन्न अंग रहे हैं. मौजूद सभी चिकित्सकों ने कहा कि डॉ बाखला का रिम्स की उन्नति में बहुत योगदान है. उन्होंने 1981 में आरएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद 1985 में शल्य चिकित्सा में पटना मेडिकल कॉलेज से स्नातकोत्तर किया. पीजी की पढ़ाई करने के पश्चात उन्होंने चिकित्सा अधिकारी के तौर पर बिहार स्वास्थ्य विभाग में सेवा दी. एमजीएम जमशेदपुर और पीएमसीएच धनबाद में योगदान देने के बाद 2002 में तत्कालीन आरएमसीएच से एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर रिम्स से जुड़े. 2016 में उन्होंने शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. विदाई समारोह में रिम्स निदेशक डॉ आरके गुप्ता, डीन डॉ विद्यापति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरूआ, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ शीतल मलुआ, सर्जरी व अन्य विभागों के चिकित्सक, शिक्षक नर्स, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – फायर">https://lagatar.in/fire-safety-case-hearing-in-the-high-court/">फायर

सेफ्टी मामलाः हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही