Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में डॉ. विनय भरत को दी गई विदाई

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विभाग के कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. विनय भरत के लिए विभागीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र ग्लैंड केरकट्टा और अमन साहू ने ईएलएल विभाग की यात्रा को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर डॉ. विनय भरत ने कहा कि "सृजनशील व्यक्तित्व को अपनाना जरूरी है. ऐसे में आप बंजर भूमि को भी फूलों से भर सकते हैं. वहीं नकारात्मक ऊर्जा से आप स्वर्ग की बगिया को भी खाक में तब्दील कर सकते हैं. साहित्य के छात्र सृजनशील हैं और रेगिस्तान में भी फूल खिला सकते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी मुस्कुराहट है. अगर आप लालच और भय से मुक्त हो तो शरीर से प्राण भी निकल जाए, पर चेहरे से मुस्कान विदा नहीं होगी. मौके पर विभाग के शिक्षक सौरभ मुखर्जी, कर्मा कुमार, श्वेता गौरव, शुभांगी रोहतगी, और रंजना कुमारी ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-on-guest-teachers-who-were-going-to-surround-cm-residence-in-patna/">बिहारः

पटना में सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही