Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसदों-विधायकों की बैठक में भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा- मेरी रगों में दौड़ने वाला खून झारखंडी है

Advertisement
Advertisement
Ranchi: NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में बैठक की. द्रौपदी मुर्मू ने NDA की ओर से आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित किया. संबोधन के दौरान द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं, तो उन्होंने उनसे कहा कि मेरे जैसे छोटे से गांव के व्यक्ति, एक साधारण शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. क्या मैं उस पद के लायक हूं. क्या देश का प्रथम नागरिक बनाने का निर्णय सही है. तब प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान आपको रास्ता दिखाएगा, संविधान आपका संरक्षण करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा चिंता मत करिए आपने झारखंड के राज्यपाल के तौर पर काबिले तारीफ काम किया है. हम सब इससे गौरवान्वित हैं. यह बेहद खुशी की बात है कि देश की एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा कि उनका झारखंड से काफी लगाव है. झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वहीं उनकी दादी भी झारखंड की ही हैं और पूर्वज भी झारखंडी हैं. उनकी रगों में झारखंड का खून दौड़ता है. इसे भी पढ़ें - ट्रैफिक">https://lagatar.in/bollards-imposed-by-traffic-police-and-corporation-did-not-last-even-a-month-action-will-be-taken-against-those-who-break/">ट्रैफिक

पुलिस और निगम के लगाये गये बोलार्ड एक माह भी नहीं टिके, तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में नहीं आए यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा

बैठक में बीजेपी के कई सांसद और विधायक मौजूद थे. निर्दलीय विधायक अमित यादव, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो और आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे. राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष से खड़े उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुत्र और हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा बैठक में मौजूद नहीं थे. इसे भी पढ़ें - संजय">https://lagatar.in/warrant-issued-against-sanjay-raut-wife-of-former-mp-kirit-somaiya-has-filed-a-defamation-case/">संजय

राउत के खिलाफ वारंट जारी, पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी ने दायर किया है मानहानि का केस
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही