Search

 
 
 

दिवाली पर DRDA कर्मी मायूस, वेतन नहीं म‍िलने से 500 कर्मियों के घर नहीं जलेंगे दीये

 
Ranchi : दिवाली में भी जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) कर्मियों को वेतन नहीं मिला. सरकार ने 20 अक्टूबर तक सभी अधिकारियों और कर्मियों को वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था. इस निर्देश से डीआरडीए कर्मियों को दिवाली में वेतन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वो उम्मीद टूट गई. डीआरडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों को विगत छह से सात महीने से वेतन नहीं मिला है. कई कर्मचारी ऐसे भी हैं. जिन्हें 10 महीने से वेतन नहीं मिला है. दुर्गापूजा के बाद अब दिवाली में भी वेतन नहीं मिलने से राज्यभर में डीआरडीए के करीब 500 पदाधिकारियों और कर्मचारियों में निराशा है. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-state-tax-joint-commissioner-got-promotion-notification-issued/">रांची

: 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी
दरअसल केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 में डीआरडीए को बंद करने का फैसला किया था. फिर राज्य सरकार ने कर्मियों को समायोजित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अबतक इन्हें किसी दूसरे विभाग में समायोजित नहीं किया गया है. वेतन भी बंद है. हाल ही में डीआरडीए कर्मियों ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से बात की थी. वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :  डीटीओ">https://lagatar.in/dto-conducted-investigation-4-lakh-recovered-from-24-vehicles/">डीटीओ

ने चलाया जांच अभ‍ियान, 24 वाहनों से वसूले 4 लाख 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही