Search

 
 
 

रांची : 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

 
Ranchi :  वाणिज्य कर विभाग के 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को प्रोन्नति दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले को राज्य-कर अपर आयुक्त के पद पर पोस्टिंग कर दी गई है. साथ ही अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. प्रोन्नति और प्रभार को लेकर वाणिज्य कर विभाग झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी. जारी अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद गयासुद्दीन को राज्य–कर अपर आयुक्त (सिविल), हजारीबाग प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें धनबाद प्रंमडल के राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें–राजस्थान">https://lagatar.in/in-rajasthan-250-dalit-families-left-hinduism-and-adopted-buddhism-idols-of-gods-and-goddesses-immersed-in-the-river/">राजस्थान

में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया, देवी-देवताओं की मूर्तियां नदी में विसर्जित की

संजय कुमार को मिला हजारीबाग प्रमंडल

संजय कुमार प्रसाद को हजारीबाग प्रमंडल का राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) बनाया गया है. उन्हें धनबाद प्रमंडल के राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील) और संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. डॉली मंजू भगत को राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील), रांची प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें जमशेदपुर प्रमंडल के राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें–मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-middlemen-have-been-eliminated-from-among-the-beneficiary-officers-from-the-governments-aapke-dwar-program-niral-purti/">मझगांव

: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभुक–अधिकारी के बीच से खत्म हो गए बिचौलिए : निरल पूर्ति

दिलीप कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का दायित्व

दिलीप कुमार मंडल-1 को संथाल परगना प्रमंडल का राज्य-कर अपर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें धनबाद और संथाल परगना प्रमंडल के राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अखिलेश शर्मा को राज्य-कर अपर आयुक्त, मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें रांची प्रमंडल के राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) और राज्य कर संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) रांची और हजारीबाग प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं पारिजात मंजूल को राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन) जमशेदपुर प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें राज्य कर संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई), जमशेदपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही