Search

 
 
 

मझगांव : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभुक–अधिकारी के बीच से खत्म हो गए बिचौलिए : निरल पूर्ति

 
Majhgaon (Md Wasi) : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जो मकसद था वह पूरा होते दिख रहा है. शिविर में लोगों की उमड़ रही भीड़ और ले रहे लाभ से अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित हो रहे हैं. यह बातें मझगांव प्रखंड में के धोबाधोबिन पंचायत में शनिवार को आयोजित धोबाधोबिन पंचायत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने कहा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है, वह सफल होते दिख रहा है. शिविर में हजारों की तादाद में लाभुक पहुंच रहे हैं और सभी को लाभ दिया जा रहा है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी और लाभार्थी के बीच जो बिचौलिए काम कर रहे थे वह पूरी तरह खत्म हो गए है. [caption id="attachment_452349" align="aligncenter" width="554"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/majhgaon-sarkar-1.jpg"

alt="" width="554" height="369" /> एक बुजुर्ग को व्हील चेयर प्रदान करते विधायक[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rangoli-and-diya-decoration-competition-organized-in-girls-high-school/">चक्रधरपुर

: बालिका उच्च विद्यालय में रंगोली व दिया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ लेने की अपील

विधायक ने कहा कि हर शिविर में इसी प्रकार के लोग पहुंच कर अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ लें. जिस पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. वहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय अधिकारी मिलकर लोगों को शिविर के बारे जानकारी दें. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, राजेश पिंगुआ, गोकुल पोलाई,  मुजाहिद अहमद, बीडीओ जोसेफ कंडुलना, बीपीआरओ अकबर अंसारी, मुखिया सोनासिंह पिंगुवा, सपना पात्रो, अब्दुल अकीन समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-your-plan-was-set-up-in-champawa-a-naxal-affected-area-under-your-government/">बंदगांव

: नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंपावा में लगा आपकी योजना आपकी सरकार के तहत ​शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही