Search

 
 
 

पूर्णिया : लगातार बढ़ते लॉकडाउन और आर्थिक तंगी के कारण चालक ने ऑटो में लगा दी आग

 

Purnia : बिहार में लगातार बढ़ते लॉकडाउन से रोजी रोटी में आ रही दिक्कत से परेशान युवक ने अपने ऑटो को आग के हवाले कर दिया. ऑटो चालक का नाम रवि बताया जा रहा है जो पिछले 8 महीने से परेशान था. रवि ने बताया कि बिहार में लगे लॉकडाउन के कारण उसे और उसके परिवार को खाने की भी समस्या हो गयी है. आर्थिक तंगी से परेशान होकर पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गयी है.

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने ऑटो में लगायी आग

रवि ने बताया कि ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. लेकिन कोरोना की वजह से लगातार लग रहे लॉकडाउन के कारण उसकी कमायी नहीं हो पा रही थी. और ऑटो भी खराब हो गया था. ऑटो शोरूम वाले एक्सचेंज करने के लिए मोटी रकम मांग रहे थे. ऑटो जैसे- तैसे चलाकर खाने के लिए पैसे की व्यवस्था हो जाती लेकिन लॉकडाउन के कारण वो भी नहीं हो पा रहा है. रिश्तेदार या दोस्तों से मदद मांगने पर वो भी लॉकडाउन का हवाला दे रहे थे. कहीं से कोई मदद नही मिल पा रही थी. कोरोना के केस कम होने से लॉकडाउन खुलने की उम्मीद थी लेकिन अवधि बढ़ा दी गई. जिसे परेशान होकर रवि ने अपने ऑटों में आग लगा दी. रवि ने कहा कि ऑटो के जले अवशेष को बेच कर कर कुछ राशन खरीद लूंगा. परिवार भूखा तो नहीं रहेगा.

चालक ने कहा कि अवशेष बेच राशन खरीदूंगा


रवि ने ऑटो से पेट्रोल निकालकर ऑटो में आग लगा दी. आग लगने के कुछ ही मिनट में ऑटो धु-धुकर जल उठी. ऑटो में आग लगता देख लोग वहा पहुंचे. लोगों ने रवि से कारण पूछा तो उसने अपनी परेशानी सबको बताते हुए कहा कि ऑटो के जले अपशेष को कबाड़ में बेचकर कुछ पैसे मिलेंगे. जिसे राशन लेकर कुछ दिनों तक वह परिवार का भरण पोषण करूंगा.कम से कम कुछ दिन तो परिवार को भूखा नहीं रहना पड़ेगा.

बिहार में 1 जून तक जारी है लॉकडाउन

बता दें कि 5 मई से बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है. यह लॉकडाउन अब 1 जून तक राज्य में लागू रहेगा. बिहार में कोरोना के मामलों में कमी आयी है. और मरने वालों की संख्या में भी गिरावाट आयी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही