Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटानगर से हाता तक रेलवे परियोजनाओं का DRM ने किया निरीक्षण

चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने रविवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टाटानगर से हाता तक चल रही और प्रस्तावित रेलवे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने रविवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टाटानगर से हाता तक चल रही और प्रस्तावित रेलवे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान टाटानगर जंक्शन, मकदमपुर और हाता में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. डीआरएम ने अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए.

Uploaded Image

निरीक्षण की शुरुआत टाटानगर जंक्शन से हुई. यहां प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्री सुविधाओं के विकास और स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़े प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया गया. अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई. डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है.

 

इसके बाद रेलवे के अधिकारी विशेष ट्रेन से मकदमपुर क्रॉसिंग पहुंचे. यहां प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों और स्थानीय जरूरतों की जानकारी दी. डीआरएम ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण दल ने हाता के पास प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन के निर्माण स्थल का भी दौरा किया. यहां परियोजना की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने स्टेशन निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी डीआरएम को दी.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो.

 

रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इन परियोजनाओं के पूरा होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, रेल परिचालन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही