Search

रामगढ़ : आरजीयू में ड्रोन शो का शुभारंभ, शो देख रोमांचित हुये शिक्षक और स्टूडेंट्स

  • ‘ड्रोन प्रौद्योगिकी में व्यवहारिक दृष्टिकोण’ पर कार्यशाला का चौथा दिन
  • हवाई जहाज के प्रोटोटाइप का आसमान में फ्लाइंग शो
  • कार्यशाला में एनआईटी राउरकेला का भी रहा सहयोग
Ramgarh : राधा गोविंद विश्वविद्यालय में कार्यशाला के चौथे दिन गुरुवार को ड्रोन शो की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलसचिव डॉ.निर्मल कुमार मंडल एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि ने इसका शुभारंभ किया. वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने ड्रोन शो के सफल आयोजन के लिए विभाग को शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व कार्यशाला के प्रथम दिन का उद्घाटन कुलाधिपति बीएन साह, एनआईटी राउरकेला के प्रो. जे. श्रीनिवास, सहायक प्राध्यापक पीएस बालाजी एवं बीआईटी मेसरा के कौशिक कुमार ने किया था. वहीं, दूसरे दिन एनआईटी राउरकेला के सहायक प्राध्यापक डॉ. के. संपत कुमार ने ड्रोन के प्रारूप से छात्रों को अवगत कराया. तीसरे दिन राउरकेला के प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. चिकेश रंजन ने ड्रोन सिमुलेशन एंड सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की. वहीं, चौथे दिन एनआईटी राउरकेला एवं राधा गोविंद विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने व्यवहारिक सत्र के दौरान ड्रोन सहित हवाई जहाज के विभिन्न प्रोटोटाइप को खेल मैदान के खुले आसमान में फ्लाइंग शो के रूप में दिखाया. इसने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को रोमांचित किया. ड्रोन शो की महत्ता बताते हुए कुलसचिव डॉ. निर्मल कुमार मंडल ने एनआईटी राउरकेला के सहयोग से हो रहे इस ड्रोन कार्यशाला की सराहना की और इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी. पांच दिवसीय कार्यशाला का नेतृत्व इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार, एनआईटी राउरकेला के प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. चिकेश रंजन, कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार एवं व्याख्याता विपुल कुमार कर रहे हैं. मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार, इंजीनियरिंग विभाग के सभी शिक्षक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/30-thousand-vacant-posts-will-be-filled-within-four-months-champai/">चार

महीने के अंदर 30 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे- चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//