Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियों पर छापेमारी जारी रखे ड्रग डिपार्टमेंट: माखन पाठक

Ranchi : स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति की ओर से लोअर चुटिया इक्सवीं महादेव मंदिर परिसर में अवैध कॉस्मेटिक निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. समिति के अध्यक्ष माखन पाठक ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक बनाने वाले ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाए. औषधी निदेशालय द्वारा छापेमारी मात्र एक नमूना है. रांची में बड़े पैमाने पर अवैध कॉस्मेटिक और नकली दवाई बनाने का कारोबार चल रहा है. यहां सारे अवैध नकली कॉस्मेटिक और दवाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने का बड़ा स्कैम चल रहा है. इस स्कैम में कई बड़े व्यापारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर बड़े पैमाने पर छापेमारी की जाए, तो बड़ा खुलासा हो सकता है. रांची समेत राज्य भर में सैकड़ों कंपनियां अवैध कॉस्मेटिक बनाने का काम कर रही है, जिसपर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है. यह पूरी तरह से आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. अगर अवैध कॉस्मेटिक निर्माण पर पाबंदी नहीं लगाई गई और बड़े पैमाने पर छापेमारी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा. इसका आक्रोश सड़क से लेकर सदन तक देखने को मिलेगा. अंत में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना में बैठ जाएंगे. इसे भी पढ़ें - सचिव">https://lagatar.in/many-important-proposals-welfare-department-could-not-come-in-cabinet-due-absence-secretary/">सचिव

के नहीं रहने से कैबिनेट में नहीं आ सका कल्याण विभाग का कई अहम प्रस्ताव!

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉस्मेटिक खपाने का चल रहा है बड़ा स्कैम: राजीव रंजन

स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के संरक्षक राजीव रंजन ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक और दवाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने का काम चल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में नकली और असली कॉस्मेटिक पहचानने की क्षमता लोगों में नहीं होती है. जिसके कारण लोग ब्रांडेड कॉस्मेटिक समझकर अवैध नकली कॉस्मेटिक इस्तेमाल कर रहे हैं. यह पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

धरना प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया. जिसमें शिवम सिंह, राजा महतो, शशि बादल, राज सिंह, कुणाल भोक्ता, विक्रम साहू, संतोष मिश्रा, चंदन साहू, संदीप साहू, राजीव रंजन सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अनुबंध">https://lagatar.in/18th-day-of-hunger-strike-of-contract-workers-many-fasting-admitted-to-hospital/">अनुबंध

कर्मियों के अनशन का 18वां दिन, कई अनशनकारी अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही