Search

 
 
 

सीएम के पैतृक आवास पर नशे में पहुंचा युवक, 1000 रुपया दिलाने की कर रहा जिद

Ramgarh News : युवक को समझाने के लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाकर दूसरी जगह बैठा दिया.
 
सीएम के पैतृक आवास पर नशे में पहुंचा युवक
  • वह जोर-जोर से रोने का नाटक करने लगा
  • कहने लगा कि जब तक उसे पैसे नहीं मिलेंगे, वह वहां से नहीं जाएगा

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास (रामगढ़) पर अचानक नशे की हालत में एक युवक पहुंच गया. युवक वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से कम से कम ₹1000 दिलाने की मांग करने लगा. वह अपनी मांग को लेकर जोर-जोर से रोने का नाटक भी करने लगा और कहने लगा कि जब तक उसे पैसे नहीं मिलेंगे, वह वहां से नहीं जाएगा.

 

युवक को समझाने के लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाकर दूसरी जगह बैठा दिया.

 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद वह अपने पैतृक आवास पर ही हैं. मां के निधन के बाद श्राद्ध कर्म समेत अन्य पारिवारिक कार्यक्रम पैतृक गांव से ही किए जा रहे हैं. इसी दौरान युवक के अचानक पहुंचने और कम से कम ₹1000 दिलाने की मांग करते हुए रोने से वहां कुछ देर तक विचित्र स्थिति देखने को मिली.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही