Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: मुहर्रम के दिन रहेगा ड्राइ डे, शराब दुकानें रहेंगी बंद

मुहर्रम को लेकर सोमवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा, निगरानी, जुलूस मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, नियंत्रण कक्ष, वाहन जांच, वीडियोग्राफी तथा ड्रोन सर्विलांस सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: मुहर्रम को लेकर सोमवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा, निगरानी, जुलूस मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, नियंत्रण कक्ष, वाहन जांच, वीडियोग्राफी तथा ड्रोन सर्विलांस सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा तथा अखाड़ा समितियों को स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया.

 

उपायुक्त ने बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की. मुहर्रम के अवसर पर ड्राई डे भी घोषित रहेगा.

 

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने सुरक्षात्मक दृष्टि से ताजिया की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखने और शांति समिति के सदस्यों से जुलूस के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही