Search

 
 
 

झारखंड पुलिस अकादमी में पदस्थापित डीएसपी की इलाज के दौरान मौत

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, अजीत कुमार सिन्हा लंबे समय से लीवर के समस्या से ग्रसित थे. रांची और हैदराबाद में भी उनका इलाज चला. तबीयत खराब होने के कारण दो दिनों से ड्यूटी नहीं जा रहे थे. शनिवार रात अचानक उनके सीने में दर्द उठा. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया,  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनने के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. फिलहाल उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/america-89-dead-so-far-in-forest-fire-in-maui-hawaii-state/">अमेरिका

: हवाई राज्य के जंगलों में लगी आग में अबतक 89 लोगों की मौत, कई लापता

2013 बैच के डीएसपी थे अजीत कुमार सिन्हा

बता दें कि 2013 बैच के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा वर्तमान में झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित थे.  इसके पहले वे पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सुरक्षा में भी शामिल रह चुके हैं. यही नहीं उन्होंने रांची में भी सेवा दी है. बहुत ही नम्र और अच्छे व्यवहार के कारण वे आम जनता के प्रिय रहे. अजीत कुमार सिन्हा तीन भाई और दो बहन है. दो बहनों की शादी हो चुकी है. वहीं बड़ा भाई अंतु कुमार सिन्हा कॉमर्स के शिक्षक हैं. छोटा भाई अंनत कुमार धनबाद में नौकरी करते हैं. अजीत कुमार सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता है और मां गृहिणी. अजीत कुमार सिंह का 6 साल का बेटा आरंभ भी है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही