Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां एनसीसी दिवस

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आज 78वां एनसीसी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आज 78वां एनसीसी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 19 जेएचबीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल अमित लांबा कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर देकर की गई, जहां एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन और तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया. इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के माध्यम से एनसीसी दिवस का औपचारिक उद्घाटन किया गया. कैडेटों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया.

 

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र जीवन में अनुशासन की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. द्विवेदी और एएनओ कैप्टन डॉ. जी. सी. बास्की ने मुख्य अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा राष्ट्रीय एकता पर आधारित विशेष प्रस्तुति NIAP, जिसने उपस्थित लोगों से खूब सराहना पाई. इसके बाद कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने वर्ष 2024–25 और 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया.

 

अपने संबोधन में कर्नल प्रसाद ने एनसीसी के गौरवशाली इतिहास और बदलते समय में इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने रांची कॉलेज के एनसीसी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करते हुए कैडेटों को निरंतर उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी. साथ ही उन्होंने कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण के साथ-साथ पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह भी दी.

 

कार्यक्रम का समापन कैप्टन जी. सी. बास्की द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक एनसीसी गान के साथ किया गया. पूरा आयोजन अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही