Search

 
 
 

रांची: भारत-द. अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट मैच रविवार को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मैच के दौरान सुरक्षा की कमान छह आईपीएस अधिकारी व 15 डीएसपी को सौंपी गई है. 30 से अधिक थानेदारों, झारखंड एटीएस और सीआरपीएफ के जवानों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है.
 

IG व SSP ने पुलिस अधिकारियों व जवानों संग की ब्रीफिंग

 
Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में रविवार को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे क्रिकेट मुकाबले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.पूरे स्टेडियम परिसर व आसपास पुलिस का सख्त पहरा है, ताकि सुरक्षा का मजबूत घेरा सुनिश्चित किया जा सके.
मैच के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैनाती की है. सुरक्षा की कमान छह आईपीएस अधिकारी व 15 डीएसपी को सौंपी गई है. 30 से अधिक थानेदारों, झारखंड एटीएस और सीआरपीएफ के जवानों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है.


 बिना जांच प्रवेश पर रहेगी रोक 


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए  बिना जांच-पड़ताल के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि केवल अधिकृत और सुरक्षित व्यक्ति ही मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में प्रवेश कर सकें.


अधिकारियों ने दी ब्रीफिंग, निगरानी पर जोर 


सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए  शनिवार की देर शाम स्टेडियम परिसर में आयोजित ब्रीफिंग में आईजी मनोज कौशिक व एसएसपी राकेश रंजन समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात सभी पदाधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी निगरानी रखनी है, इस बारे में विस्तार से बताया. खासकर किन-किन महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों पर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है, इस पर जोर दिया गया. एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही