Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना, ईडी कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Ranchi: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पिछले दिनों से लगातार भ्रमित बयान दे रहे हैं और कोयला–लोहा कारोबार को लेकर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. 

 

उन्होंने कहा कि मरांडी संगठित अपराध की बात तो करते हैं, लेकिन धनबाद के कारोबारी लालबाबू सिंह से अपने पुराने संबंधों पर चुप्पी साध लेते हैं. भट्टाचार्य के अनुसार लालबाबू सिंह और भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सार्वजनिक हैं, इसलिए मरांडी को साफ-साफ बताना चाहिए कि इस रिश्ते की असलियत क्या है.

 

उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए. भट्टाचार्य ने कहा कि छापेमारी के दौरान लालबाबू सिंह के घर से डिजिटल सबूत नष्ट किए जाने की बात सामने आई, फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया.

 

वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर छापे के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरा परिसर घेर लिया, जबकि धनबाद में ईडी टीम को घंटों बाहर इंतजार करना पड़ा और कथित तौर पर पालतू कुत्तों को छोड़ दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी को चाहिए कि बिना किसी राजनीतिक प्रभाव के पारदर्शी कार्रवाई करे.

 

भट्टाचार्य ने मरांडी के बयानों को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा केवल आरोपों के सहारे राजनीति कर रही है, जबकि जनता का भरोसा हेमंत सरकार के साथ कायम है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही