Search

 
 
 

लातेहारः अवैध शराब बेचने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार, गए जेल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर में जावा महुआ से अवैध शराब तैयार कर उसकी बिक्री करते हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी कर मौके से तैयार की जा रही शराब व अन्यु  सामग्री जब्त कर ली.
 

Latehar : लातेहार डीसी व एसपी के निर्देश पर पुलिस जिले में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. महुआडांड़ थाने की पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर की. अवैध शराब का निर्माण करने व बेचने के आरोप में बीरेंद्र उरांव व सलीमा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर में जावा महुआ से अवैध शराब तैयार कर उसकी बिक्री करते हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी कर मौके से तैयार की जा रही शराब व अन्यु  सामग्री जब्त कर ली. जावा महुआ और तैयार शराब को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही