Search

झरिया के कई लॉजों में पुलिस का छापा, एक दर्जन लोग हिरासत में

छापेमारी में पुलिस ने लॉज से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इंकार किया है.
 
Dhanbad : झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शनिवार को शहर के कई लॉजों व आसपास में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इस दौरान झरिया के चौथाई कुल्ही स्थित बंधन लॉज समेत अन्य क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

छापेमारी में पुलिस ने लॉज से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इंकार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही