Search

 
 
 

रांची नगर निगम प्रशासक ने विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

शहर में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं का आज प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उर्स मैदान डोरंडा, बड़ा घाघरा और डोरंडा बाजार क्षेत्र की परियोजनाओं को देखा गया.
 

Ranchi : शहर में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं का आज प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उर्स मैदान डोरंडा, बड़ा घाघरा और डोरंडा बाजार क्षेत्र की परियोजनाओं को देखा गया.

Uploaded Image

1. उर्स मैदान, डोरंडा का निरीक्षण

प्रशासक ने वार्ड 45 में उर्स मैदान के पास निगम की जमीन देखी और कहा कि इस जमीन का जन उपयोगी तरीके से विकास किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिले और रोजगार भी बढ़े.

पुराने सामुदायिक भवन को सुंदर बनाकर लोगों के उपयोग के लिए तैयार करने का निर्देश दिया गया.

क्षेत्र के सामुदायिक शौचालय को साफ-सुथरा रखने और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

2. बड़ा घाघरा: MRF और C&D प्लांट की योजना

वार्ड 48 में प्रस्तावित एमआरएफ प्लांट और कंस्ट्रक्शन एंड डिमॉलिशन (C&D) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की जमीन देखी गई. प्रशासक ने पूरे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल जल्द बनाने को कहा.

अधिकारियों ने बताया कि यहां 100 TPD क्षमता का C&D प्लांट लगाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 6.2 करोड़ रुपये होगी. इसमें शहर का निर्माण संबंधी कचरा इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग करते हुए पेवर ब्लॉक तैयार किए जाएंगे.

50 TPD क्षमता का MRF प्लांट लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जहां कूड़े का पृथक्करण व रीसाइक्लिंग होगा. गीला कचरा झिरी स्थित CBG प्लांट में उपयोग होगा.

 

3. डोरंडा बाजार में वेंडिंग जोन का निरीक्षण

प्रशासक ने वार्ड 45 में लगभग एक एकड़ जमीन पर बनने वाले मॉडर्न वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया.

डोरंडा सब्जी मार्केट में अव्यवस्थित दुकानों व जाम की समस्या को देखते हुए यहां आधुनिक रोड-साइड मार्केट बनाने की तैयारी है.

उन्होंने निर्देश दिया कि मार्केट को स्थानीय संस्कृति के अनुरूप, आइकॉनिक और थीम आधारित बनाया जाए.

कुल 87 दुकानें और 150 वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान तय किया जाएगा.

यहां आश्रय गृह, लेबर चौक और पार्किंग एरिया भी विकसित किया जाएगा.

अवैध संरचनाएं हटाने और क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया गया.

शौचालयों को साफ-सुथरा और उपयोगी बनाए रखने को कहा गया.


निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, जोनल व वार्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही