Search

 
 
 

Latehar News: चंदवा में डीटीओ ने की वाहनों की जांच, 10 का कटा चालान

यातायात सुरक्षा को लेकर गुरूवार को डीटीओ ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान डीटीओ ने खुद वाहनों की जांच की. उन्होंने चंदवा थाना क्षेत्र में अति दुर्घटना संभावित क्षेत्र सिकनी पिकेट, डेढ़टंगवा घाटी तथा बोरसीदाग क्षेत्र में वाहनों की जांच की.
 
Latehar News

Latehar: यातायात सुरक्षा को लेकर गुरूवार को डीटीओ ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान डीटीओ ने सड़क पर उतकर वाहनों की जांच की. उन्होंने चंदवा थाना क्षेत्र में अति दुर्घटना संभावित क्षेत्र सिकनी पिकेट, डेढ़टंगवा घाटी तथा बोरसीदाग क्षेत्र में वाहनों की जांच की.

Uploaded Image

इस जांच अभियान में डीटीओ ने 132 वाहनों की जांच की. यातयात नियमों का उल्लीघंन करने वाले 10 वाहनों से कुल 92 हजार 500 रुपये की राशि का ई-चालान किया गया. मौके पर डीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने भारी वाहन के चालको से क्षमता से अधिक लोड नहीं करने एवं निर्धारित गति से ही वाहनों को चलाने की हिदायत दी. जबकि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने की अपील की. मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही