Ranchi News: जन्माष्टमी को लेकर राजधानी पूरी तरीके से सज चुका है. यातायात को देखते हुए चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर दो दिवसीय जन्माष्टमी मनाई जा रही है. दो दिवसीय कार्यक्रम में संध्या भजन और मटका फोड़ प्रतियोगिता किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें -
कार्यक्रम को देखते हुए अल्बर्ट का चौक पास बैरिकेडिंग की गई है. 4 और 5 सितंबर को शाम के 6 बजे के बाद अल्बर्ट का चौक से सर्जना चौक तक वन वे रहेगा. अल्बर्ट एक्का चौक पर यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है, साथ ही छोटी गाड़ी दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

