Search

 
 
 

20 राज्यों में CBI छापा, 42 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट में तीन गिरफ्तार

National News: सुप्रीम के आदेश के आलोक में सीबीआई दिल्ली ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें से एक माला BITS Pilani से संबंधित है. इस मामले में साइबर ठगों ने पुलिस अफसर बनकर तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 7.67 करोड़ रुपये की ठगी की. दूसरे मामले में गुजरात के एक व्यक्ति को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 19.24 करोड़ रुपये की वसूली की.
 
फाइल फोटो

National News: सीबीआई दिल्ली ने 42.36 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में 20 राज्यों में छापा मारा. इस दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश, राजा कर्मकार और ज्योति रानी का नाम शामिल है. डिजिटल अरेस्ट के सहारे वसूली गयी ठगी की रकम के एक हिस्सा इन अभियुक्तों के खातों में ट्रांसफर किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस राशि की निकासी की और खर्च किया.


सुप्रीम के आदेश के आलोक में सीबीआई दिल्ली ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें से एक माला BITS Pilani से संबंधित है. इस मामले में साइबर ठगों ने पुलिस अफसर बनकर तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 7.67 करोड़ रुपये की ठगी की.

इसे भी पढ़ें - 

 
दूसरे मामले में गुजरात के एक व्यक्ति को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 19.24 करोड़ रुपये की वसूली की. डिजिटल अरेस्ट का तीसरा मामले कर्नाटक से संबंधित है. साइबर ठगों ने वहां एक व्यक्ति को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 15.45 करोड़ रुपये की ठगी की.


सीबीआई ने इन तीनों मामलों की जांच के दौरान 20 राज्यों में साइबर ठगों के 89 ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. हरियाणा से गिरफ्तार आकाश के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने किया था. उसके खाते में ठगी की राशि में से 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया था. इसके बाद इस खाते से पैसे को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया. कोलकाता से गिरफ्तार राजा कर्मकार के खाते में 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया था. इसमें से ज्योति रानी के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया. उसके बाद कुछ पैसों की नकद निकासी की गयी और खर्च किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही