Ranchi News: झारखंड को व्यापारिक गतिविधियों से अगस्त तक होने वाली आमदनी में पिछले साल के मुकाबले 15.14% की गिरावट दर्ज की गयी है. यह गिरावट GST और Non-GST दोनों को मिलाकर दर्ज की गयी है. हालांकि सिर्फ GST में 23.23% और Non-GST में 0.73% की गिरावट दर्ज की गयी है.
राज्य के राजस्व से जुड़े आंकडों के अनुसार, पिछले साल(2025-26) में अगस्त महीने तक वाणिज्यकर विभाग ने GST और Non-GST मिलाकर कुल 9630.40 करोड़ रुपये की वसूली की थी. हालांकि इस साल(2026-27) में अगस्त तक सिर्फ 8172.70 करोड़ रुपये की ही वसूली हुई है. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त तक सरकार की आमदनी में 15.14% की कमी हुई है.
इसे भी पढ़ें -
GST के रूप में हुई कुल वसूली में सबसे ज्यादा कमी IGST Settlement के रूप में मिली राशि में हुई है. वर्ष 2025-25 में अगस्त 2025 तक IGST Settlement के रूप में सरकार को 2262.94 करोड़ रुपये मिले थे. लेकिन इस साल (26-27) में अगस्त 2026 तक IGST Settlement के रूप में 970.78 करोड़ रुपये मिले हैं. इस तरह IGST Settlement के रूप में इस साल मिली राशि में पिछले साल के मुकाबले 57.10% की गिरावट दर्ज की गयी है. IGST की 50% राशि उस राज्य को मिलती है, जिस राज्य में सामग्रियों का उपभोग होता है.
यानी अगर दिल्ली को कोई व्यापारी झारखंड के व्यापारी से सामान बेचता है तो उस पर IGST लगता है. यह राशि भारत सरकार के खाते में जमा होती है. इसके बाद भारत इसमें से आधी रकम खुद रखती है और आधी उस राज्य को देती जिस राज्य का व्यापारी सामान खरीदता है.
वाणिज्यकर विभाग राज्य सरकार के अपने राजस्व स्रोतों से राजस्व वसूली का सबसे बड़ा विभाग है. राज्य को अपने स्रोतों से मिले वाले राजस्व का करीब 70% हिस्सा वाणिज्यकर विभाग वसूलता है. वाणिज्यकर विभाग द्वारा GST, VAT, Jharkhand Professional Tax( JPT) और Jharkhand Electricity Duty (JED) की वसूली की जाती है.
आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्यकर विभाग द्वारा वसूले जाने वाले इन सभी तरह के टैक्स में सिर्फ VAT में ही 10.89% की वृद्धि दर्ज की गयी है. बाकी सभी क्षेत्रों में पिछले साल के मुकाबले इस साल गिरावट दर्ज की गयी है.
GST वसूली का तुलनात्मक ब्योरा (करोड़ में)
| राजस्व मद | अगस्त 25 तक | अगस्त 26 तक | ग्रोथ |
| GST | 4115.27 | 3925.05 | - 4.6% |
| IGST | 2262.94 | 970.78 | - 57/10% |
| VAT | 2649.74 | 2938.40 | +10.89% |
| JPT | 37.88 | 36.31 | - 4.41% |
| JED | 564.57 | 301.17 | - 46.44% |
| Total | 9630.40 | 8172.70 | -15.14% |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

