Ranchi News : किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते रेलवे ब्लॉक लेने के कारण रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. कुछ ट्रेनें अपने तय स्टेशन तक नहीं जाएंगी. जबकि हटिया-सांकी रूट की दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके.
जानें कौन से ट्रेन कहां तक जाएगी
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस आज गोमो स्टेशन तक ही चलेगी. गोमो से हटिया और वापस गोमो के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आज आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. आद्रा से हटिया और वापस आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी.
ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन आज मुरी स्टेशन तक ही होगा. मुरी से रांची और वापस मुरी के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर आज दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द रहेंगी.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

