Search

 
 
 

राजधानी के कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली गुल रही

डीपीएस के आगे हरमू बाइपास रोड में एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिरने से न्यू पुंदाग, सेल सिटी सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई.
 

 Ranchi :  राजधानी रांची में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी.  कई इलाकों में एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा

 

बिजली गुल होने के कारण

 

हटिया वन ग्रिड से जुड़ी 33 केवीए लाइन से आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिससे करीब आधा घंटा तक ग्रिड से सप्लाई शून्य हो गई

11 केवीए हरमू फीडर ब्रेकडाउन रहने से करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही.

डीपीएस के आगे हरमू बाइपास रोड में एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिरने से न्यू पुंदाग, सेल सिटी सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई.

 

 

 

प्रभावित इलाके

 

 रातू चट्टी-काठीटांड़ इलाके में दिन भर में बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिसमें कुल आठ बार बिजली कटी.

 

 रातू चट्टी सबस्टेशन, फुटकल टोली-बाजपुर लाइन, काठीटांड़, रातू चट्टी, ललगुटवा, हाजी चौक, दलादली, चित्रकोटा, वलमांडू, हुरहुरी, कटमकुली सहित कई अन्य इलाकों में शटडाउन व लोकल फॉल्ट के कारण दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा.

 

शाम छह बजे तक कुछ वितरण क्षेत्रों को छोड़ तीनों ग्रिडों से पावर सप्लाई सामान्य हो गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही