Search

 
 
 

कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य में बिजली की दयनीय स्थिति- सुदेश

 
Ranchi: आजसू के केंद्रीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पार्टी का दमन थामने वाले नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. नए लोगों का आजसू प्रमुख सुदेश महतो से स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश ने कहा कि झारखंड के वर्तमान की जो तस्वीर है, वह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत हैं. राज्य में चौतरफा अराजकता का माहौल है. जनादेश छला गया है. धोखेबाज और निकम्मी हुकूमत की आंखों में आंखें डालकर हिसाब लेने का समय आ चुका है.

कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य में बिजली की दयनीय स्थिति

बिजली की चरमराई हालत पर सुदेश ने कहा कि लचर सिस्टम और कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य में यह स्थिति उत्पन्न हुई है. पढ़ाई-लिखाई, खेती-सिंचाई, व्यापार, इलाज सभी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. सरकारी सिस्टम के तौर-तरीके और सरकार की नीतियों को गौर करें तो यह साफ-साफ दिखता है कि साढ़े तीन सालों में इन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर कुछ भी नहीं किया. सभी सेक्टर में इनकी स्थिति लगभग यही है. इसे पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-97-percent-children-in-the-district-got-mr-vaccine-pulse-polio-campaign-on-july-2/">साहिबगंज

: जिले में 97 प्रतिशत बच्चों को लगा एमआर का टीका, 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान
आजसू परिवार में गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सह युवा नेता स्नेह नमन और टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जी तुलास्यान रेड्डी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आज शैक्षणिक और श्रमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के समागम से पार्टी को बल मिलेगा.आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हए गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक स्नेह नमन स्नेह नमन ने कहा आजसू पार्टी युवाओं की आवाज है. आजसू का दामन थामते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जीटी. रेड्डी ने कहा कि आज राज्य में श्रमिकों की स्थिति बदतर है. मेहनतकश मजदूरों की आवाज को अनसुना कर दिया जा रहा, उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-karnataka-has-opened-lakhs-of-shops-of-love-in-the-market-of-hatred-will-give-corruption-free-government-in-the-state/">राहुल

ने कहा, कर्नाटक ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोलीं, राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे

इन्होंने ली सदस्यता

टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जीटी रेड्डी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर करवा, पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य विनिता लोमगा, पूर्णिमा सामंता, सुमन तांती, ब्रजलाल महतो सहित सैंकड़ों नेताओं ने पार्टी की सदस्ता ग्रहण की. मिलन समारोह में मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव सुशील महतो सहित अन्य नेता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही