Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया: लखाईडीह छात्रावास निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड स्थित पर्वतीय क्षेत्र लखाईडीह में आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए दो छात्रावास भवनों का निर्माण कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है. झारखंड के अंतिम सीमा पर प्रखंड के खैरबनी पंचायत स्थित लखाईडीह में लगभग पांच करोड़ की लागत से इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है. एक बालक और एक बालिका के लिए भवन का निर्माण हो रहा है. दूर दराज के आदिवासी छात्र इस आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ते है. भवन निर्माण कार्य में कई अनियमिततायें बरती जा रही हैं. यहां निर्माण संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया है. भवन के ग्राउंड लेवल पर ढलाई को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई दीवार में दरारें आ गयी हैं. भवन निर्माण कार्य में लगे महिला मजदूरों को केवल दो सौ बीस रुपए की मजदूरी दर से भुगतान किया जा रहा है. पुरुष मजदूरों को दो सौ पचास की दर से मजदूरी दी जा रही है. सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-be-interrupted-for-six-hours-on-friday-in-galudih/">घाटशिला

: गालूडीह में शुक्रवार को छह घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विधायक प्रतिनिधि ने किया कार्य स्थल निरीक्षण

[caption id="attachment_614371" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumariya-jaanch-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> निर्माणाधीन छात्रावास[/caption] विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने गुरुवार को लखाईडीह में छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यरत मजदूरों ने उन्हें कम दर से भुगतान किये जाने की जानकारी दी. विधायक प्रतिनिधि ने ग्राउंड लेवल ढलाई को सुरक्षित रखने वाली दीवार में आई दरार को देखा. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं की जानकारी विधायक संजीव सरदार को दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-issue-of-water-supply-dominated-the-peace-committee-meeting-regarding-eid/">आदित्यपुर

: ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में छाया रहा जलापूर्ति का मुद्दा

विद्यालय को जमशेदपुर शिफ्ट किये जाने का था प्लान

विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि लखाईडिह में स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और आदिवासी बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं. भवन की कमी के कारण उपायुक्त के निर्देश पर इस स्कूल को जमशेदपुर शिफ्ट किया जा रहा था. जिससे आनेवाले समय में इस क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ता. विधायक संजीव सरदार ने पहल करते हुए इस आवासीय विद्यालय के लिए दो छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए कल्याण विभाग से स्वीकृति दिलायी. जिससे आनेवाले समय में स्थानीय बच्चे इसी क्षेत्र में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. निरीक्षण के इस दौरान लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हूराम टुडू भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही