Search

Dumaria : बीओआई का लिंक दो दिनों से फेल, ग्राहक परेशान

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार से लिंक फेल है. लिंक फेल होने से सारा लेन-देन ठप हो गया है. इससे बैंक आनेवाले सैकड़ों ग्राहक मायूस होकर लौट रहे हैं. मंगलवार को झामुमो के युवा नेता उदय मुर्मू ने इसकी शिकायत विधायक, डीसी व बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों से एक्स के माध्यम से की है. इस संबंध में शाखा प्रमुख सिदो हांसदा ने बताया कि बीएसएनएल व एयरटेल के कर्मी लिंक दुरुस्त करने के लिए लगे हैं. लिंक नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-government-should-extend-the-date-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-vrindavan/">Kiriburu

:  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तिथि सरकार बढ़ाए – वृंदावन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp