Search

 
 
 

डुमरिया : अनाज कटौती के विरोध में कार्डधारियों ने बीडीओ से की शिकायत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत के कार्डधारी से दो किलोग्राम प्रत्येक माह अनाज कटौती की जा रही है. नावा सावता स्वयं सहायता समूह सारजोमडीह(बोमरो) और रांगामाटिया के डीलर बिदू उमंग पर कार्डधारियों ने दो किलोग्राम प्रत्येक माह अनाज कटौती करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत कार्डधारियों ने बुधवार को बीडीओ साधुचरण देवगम और प्रभारी एमओ से की है. बीडीओ को शिकायत पत्र देकर आरोपी डीलरों पर कारवाई की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-two-day-shravan-yagya-ends-at-pateshwar-temple/">बहरागोड़ा

: पाटेश्वर मंदिर में दो दिवसीय श्रावण यज्ञ हुआ समापन

डीलर अपशब्द का प्रयोग करता है - ग्रामीण

कहा गया है कि राशन दुकानदार द्वारा अनाज के स्थान पर पत्थर रखकर तौला जाता है, और पंचिंग की जाती है. कार्डधारियों ने बीडीओ को बताया कि पूरा राशन मांगने पर आरोपी डीलर अपशब्द का प्रयोग करते हैं. जिसके कारण सभी कार्डधारी आक्रोशित हैं. मौके पर युवा नेता उदय मुर्मू, बायला हेंब्रम, मधुराम मुर्मू, सेलाय सामद, चक्रधर सरदार, बालका मुर्मू समेत अन्य कार्डधारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-onam-is-celebrated-on-the-birth-anniversary-of-lord-vamana-p-rajagopal/">बोकारो

: भगवान वामन की जयंती में मनाया जाता है ओणम – पी राजगोपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही