Search

 
 
 

डुमरिया : वन विश्रामागार में नागरिक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया वन विश्रामागार में सोमवार को नागरिक सुरक्षा समिति की बैठक समिति के महासचिव शैलेंद्र बास्के की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में नासुस सदस्यों को एसपीओ के रूप दी जाने वाली राशि को बंद किये जाने पर चर्चा की गई. कहा गया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में नासुस की भूमिका महत्वपूर्ण रही. वर्तमान समय में प्रशासन द्वारा नासुस संगठन के सदस्यों को नजरंदाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fell-unconscious-in-school-relatives-rushed-her-to-hospital/">जमशेदपुर

: स्कूल में छात्रा गिरकर हुई बेहोश, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

नक्सली गतिविधियों पर की गई चर्चा  

बैठक में नक्सलियों के हमले में मारे गए लोगों के आश्रितों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने, मुआवजा व नौकरी नहीं मिलने पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा नक्सली गतिविधियों पर भी चर्चा की गई. बैठक में नासुस महासचिव शैलेंद्र बास्के, लालबिहारी भकत, रामबाबू मुर्मू, मोहन सिंह सोरेन, जयपाल मुर्मू, सातरी तापे, परशुराम पात्र, मेघराय हांसदा, कमल कांत गोप, पद्मनारायण मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही