Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की नौवीं की छात्रा लापता

Dumariya : डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल पंचायत अंतर्गत हांड़दा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से नौवीं की एक छात्रा स्कूल से लापता हो गई है. 20 जनवरी से छात्रा कहां गई है, वार्डन को भी इसकी सूचना नहीं है. वार्डन अनिता मुर्मू ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने पांच दिनों तक अपने रिश्तेदारों के पास लापता छात्रा की खोजबीन की. बुधवार को लापता छात्रा के पिता केंदुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू के साथ थाना पहुंचे. इसे भी पढ़ें : खनन">https://lagatar.in/major-action-of-mining-department-two-trucks-carrying-50-tonnes-of-coal-seized-driver-arrested/">खनन

विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 टन कोयला लोड दो ट्रक जब्‍त, चालक ग‍िरफ्तार
उन्होंने वार्डन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव से शिकायत की है. शिकायत में विद्यालय की वार्डन पर कारवाई करने और लड़की की सही सलामत बरामदगी की मांग की गई है. बुधवार को ग्रामीण एसपी और मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने डुमरिया थाना पहुंच कर इस मामले की जानकारी ली. ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने थाना प्रभारी को तत्काल छात्रा की बरामदगी के लिए कारवाई करने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही