Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विद्युत विभाग ने ग्रामीण के खिलाफ दर्ज किया झूठा मामला

Dumaria (Sanat Pani) : डुमरिया प्रखंड के डुमरिया गांव के ग्रामीण माखन गिरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बस स्टैंड परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन करने के आरोप में बिजली चोरी का केस दर्ज करवा दिया है. बस स्टैंड के सामने स्थित सार्वजनिक शौलाचय और हाईमास्ट लाइट मौजूद है. इसमें ग्रामीण माखन गिरी का किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है. माखन गिरी ने विधायक संजीव सरदार को मामले की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है. उसने विधायक से कहा कि विद्युत विभाग के जेई आनंद कुमार कच्छप के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-a-young-man-roaming-with-a-stolen-bike/">जमशेदपुर

: चोरी की बाइक लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
बिजली के संयोजन में उसका कोई हाथ नहीं है. विधायक संजीव सरदार ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बात की. विधायक ने कहा कि बस स्टैंड का शौचालय सार्वजनिक है. इसकी देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा किसी को अधिकृत नहीं किया गया है. इसलिए किसी व्यक्ति विशेष पर केस दर्ज कराना गलत है. विधायक ने तीन दिनों के अंदर माखन गिरि पर दर्ज गलत केस वापस लेने के लिए कहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही