Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विद्युत संयोजन का इंतजार कर रहे लीजधारक

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया पंचायत के छोलागोड़ा में स्थित मार्केट कांप्लेक्स में अबतक विद्युत संयोजन नहीं किया गया है. जिला परिषद कार्यालय से इसके लिए विद्युत विभाग को पत्राचार किया गया है. कुल 31 दुकानों में से 26 दुकानों को नियमानुसार आवंटित कर दिया गया है. डुमरिया प्रखंड कार्यालय के समीप जिला परिषद द्वारा इस मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sendra-will-be-announced-on-april-9-dalma-buru-sendra-committee-started-preparations-by-meeting598260-2/">जमशेदपुर

: 9 अप्रैल को होगा सेंदरा का ऐलान, दलमा बुरू सेंदरा समिति ने बैठक कर शुरु की तैयारी
डुमरिया प्रखंड के शेख इस्ताक, शेख बेलालुद्दिन, लाल मोहम्मद समेत अन्य लोगों ने जिला परिषद से एग्रीमेंट के आधार पर दुकानें लीज पर ली हैं. इन दुकानदारों ने बताया कि विद्युत विभाग से संयोजन मिलने के बाद नयी दुकान शुरु की जायेंगी. डुमरिया मुसाबनी मुख्य सड़क के किनारे स्थित इस कांप्लेक्स में बेहतर व्यापार होने की उम्मीद दुकानदारों को है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही