Search

Dumaria : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर के लिए बैठक आयोजित

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए तीन अगस्त से शुरू होने वाली पंचायत स्तरीय शिविर में सभी योग्य महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को आवश्यक निर्देश दिया गया. बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने बताया कि तीन अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक लगातार सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. अवकाश के दिन भी पंचायत सचिवालय खुले रहेंगे. मुख्यमंत्री मंईयांं सम्मान योजना के लिए 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर पायेंगी. योजना की स्वीकृति मिलने के बाद महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार पेंशन झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, महिला सुपरवाइजर पद्मावती बेरा और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-central-government-gave-priority-to-all-sections-in-the-budget-district-president-2/">Chaibasa

: सेमेस्टर विलंब से चल रहा, विद्यार्थी परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp