Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड सभागार में सोमवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन, 15वें वित्त आयोग, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जन्म व मृत्यु के 30 दिन के अंदर प्रमाण पत्र बनाने के लिए जो भी आवेदन आते हैं, वैसे आवेदन का निष्पादन पंचायत सचिव के स्तर से नियमानुसार किया जाएगा. 30 दिन से 1 वर्ष के अंदर वाले आवेदन में एफिडेविट लगाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करके आवेदन का निष्पादन किया जाएगा. 1 वर्ष से ऊपर वाले आवेदन का निष्पादन अनुमंडल स्तर से जांच के उपरांत किया जाएगा. इसे भी पढ़ेंरांचीः">https://lagatar.in/ranchi-teacher-accused-of-molesting-a-schoolgirl-written-complaint-in-the-police-station/">रांचीः

शिक्षक पर स्कूली छात्रा से छेड़खानी का आरोप, थाने में लिखित शिकायत

आधारभूत सुविधा मुहैया कराने का दिया निर्देश

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो भी संस्थागत जन्म अथवा मृत्यु हुए हैं नियमानुसार यथाशीघ्र प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए. पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत प्रति माह प्रत्येक पंचायत को 15 हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उस राशि का उपयोग करते हुए पंचायत में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया ताकि पंचायत सचिवालय साफ सुथरा हो सके. बैठक में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दूर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक (पंचायत राज), सभी मुखिया, पंचायत सचिव, सेविका एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही