Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : पिस्टल की नोंक पर बंधन बैंक कर्मियों से 50 हजार की लूट

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी दामदी में गुरुवार की देर शाम को अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर बंधन बैंक के कर्मियों से लूट की घटना को अंजाम दिया. मुसाबनी शाखा के बैंक कर्मी गोपीनाथ गोप और पुरन चंद्र महतो से 50 हजार की राशि बदमाशों ने लूट ली. घटना के संबंध में बताया गया कि बड़ाकांजिया से ग्रुप लोन के साप्ताहिक राशि संग्रह करने के बाद दोनों बैंक कर्मी खैरबनी के दामदी जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-safai-workers-sari-caught-fire-while-burning-garbage-woman-narrowly-escaped/">नोवामुंडी

: कचरा जलाने के दौरान सफाई कर्मी की साड़ी में लगी आग, बाल-बाल बची महिला
दो बदमाशों ने बाइक से आगे की दिशा से आकर उन्हें रोक दिया. दो बदमाशों ने पीछे से आकर पिस्टल सटाकर रुपये लूट लिये. इस संबंध में बैंक कर्मी गोपीनाथ गोप के बयान पर डुमरिया थाना में केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने बताया कि पुलिस घटना के अनुसंधान में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही