Search

डुमरिया : बस स्टैंड में शौचालय है, मगर पानी नहीं, खुले में शौच करने को बाध्य हैं ग्रामीण

dumariya : पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछड़े प्रखंड में शुमार डुमरिया मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड में शौचालय तो है. मगर उसमें पानी की व्यवस्था नहीं है. शौचालय में दरवाजे भी नही हैं और गंदगी का अंबार है. आसपास के होटल वाले शौचालय के अंदर ही कचरा डाल रहे हैं. बदबू इतनी है कि पास जाना भी मुश्किल है. ऐसे में रोजाना हजारों पुरुष और महिला खुले में शौच करने के लिए बाध्य हैं. यहां स्वच्छता अभियान तार तार हो गया है. आम जनता परेशान है और जनप्रतिनिधि तथा सरकारी पदाधिकारी तमाशबीन बने हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-197-battalion-distributed-material-among-the-villagers-of-saranda/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ 197 बटालियन ने सारंडा के ग्रामीणों के बीच बांटी सामाग्री
[caption id="attachment_538716" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/souchalay-300x215.jpg"

alt="" width="300" height="215" /> पुराना शौचालय.[/caption] डुमरिया बाजार प्रखंड के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जगह है. यहां बस स्टैंड है, जहां रोजाना दर्जनों यात्री वाहनों का ठहराव होता है. पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है. सोमवार और गुरुवार को यहां साप्ताहिक हाट भी लगती है और हजारों लोग जुटते हैं. डुमरिया बस स्टैंड से हजारों लोग प्रतिदिन आना जाना करते हैं. इसके बावजूद बस स्टैंड में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-worker-dhirendra-kumar-selected-for-bsl-cricket-team/">किरीबुरू

: बीएसएल क्रिकेट टीम के लिए चुने गए सेलकर्मी धीरेन्द्र कुमार

गांव की सरकार भी शौचालय व पेयजल की व्यवस्था नहीं कर रही है

बस स्टैंड में पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है. बस स्टैंड में एक बहुत पुराना शौचालय है. यह बेकार हो चुका है. सात वर्ष पहले बना एक शौचालय है. दोनों ही शौचालय यात्रियों के उपयोग लायक नहीं हैं. साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. बस स्टैंड में पानी की व्यवस्था नही होने से यात्रियों को गर्मी में काफी मुश्किलें आ सकती हैं. यहां पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करने में गांव की सरकार भी फेल है. क्षेत्र के विधायक समेत पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि उक्त स्थल से गुजरते हैं. यहां बैठते उठते भी हैं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी करते हैं. परंतु जनता की इस बड़ी समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है. इसे भी पढ़ें :सरला">https://lagatar.in/the-children-of-sarla-birla-public-school-learned-about-the-rules-for-holding-a-session-in-the-vidhan-sabha/">सरला

बिरला पब्लिक स्कूल के बच्‍चों ने व‍िधानसभा में सत्र आयोज‍ित करने के न‍ियमों को जाना  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp