Search

 
 
 

डुमरिया : सेंदरा पर्व में ग्राम प्रधानों का किया गया स्वागत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया में सोमवार को सेंदरा पर्व मनाया गया. सापारोम बुरु: गिरा सेंदरा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में उप प्रमुख चैतन मुर्मू शामिल हुए. इस अवसर पांच गांवों के ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. नायके बोड़ो सबर ने पारंपरिक पूजा अर्चना की. साथ ही पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ramdayal-munda-football-stadium-becoming-dilapidated-has-become-a-den-of-drug-addicts/">रांची

: जर्जर होता जा रहा रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, बन गया है नशेड़ियों का अड्डा

ग्रामीणों ने सेंदरा पर्व पंरपरा का किया निर्वहन

ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष जंगली जानवरों के शिकार की पंरपरा है. ग्रामीणों की सजगता से केवल पंरपरा का निर्वहन करते हुए जंगल गये और बिना शिकार के ही लौट आए. ग्रामीणों के गांव लौटने पर सामूहिक रुप से सेंदरा पर्व मनाया गया. इस मौके आयोजन समिति के दिनेश सोरेन, सुभाष सोरेन, हाड़ीराम मुर्मू, धोनाराम सोरेन, कान्हुराम मुर्मू, दुखूराम मार्डी, जितेन सोरेन, चन्द्र मोहन सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही