Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया: आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक में की तालाबंदी, देर शाम मुक्त हुए कर्मी

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार को आक्रोशित ग्राहकों ने तालाबंदी कर दी. देर शाम आठ बजे पुलिस के हस्तक्षेप करने और बैंक मैनेजर द्वारा ग्राहकों से माफी मांगे जाने के बाद ताला खोला गया. इसके बाद बैंककर्मी बाहर आए. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/big-blow-to-bjp-jp-patel-joins-congress/">बीजेपी

को बड़ा झटका, विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में हुए शामिल

क्या है मामला

ग्राहकों के मुताबिक भागाबांदी शाखा के कर्मियों द्वारा समय पर काम संपादित किया जाता है. केवाईसी फार्म अपडेट करने में 15 दिन से अधिक समय लगता है. विगत दिनों एक बुजुर्ग महिला के कुछ कागजात शाखा से गुम हो गया. इसके बाद पुनः कागजात जमा किया गया. ग्राहक के आरोप लगाया कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद बैंक कर्मियों ने कोई कार्यवाही नहीं की. इससे आक्रोशित होकर महिला ने बैंक शाखा की मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. इसे भी पढ़ें : जेएनयू">https://lagatar.in/nu-students-union-elections-voting-on-march-22-abvp-and-left-organizations-took-out-torch-procession/">जेएनयू

छात्र संघ चुनाव : 22 मार्च को वोटिंग, एबीवीपी और वाम संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला
बैंक के बाहर आक्रोशित ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया. सीओ चंचला कुमारी, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने मौके पर पहुंचकर ग्राहकों को समझाया. बैंक मैनेजर अमित कुमार द्वारा ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी गई. और केवाईसी संबंधित कार्य जल्द निपटान कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद ग्राहक शांत हुए. मौके पर काफी संख्या में बैंक के ग्राहक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही