Search

डुमरिया : विधायक ने हरी झंडी दिखाकर हेमंत न्याय रथ को किया रवाना

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा चौक से विधायक संजीव सरदार ने रविवार को हेमंत न्याय यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. न्याय यात्रा रथ के माध्यम से प्रखंड के गांव-गांव में जाकर हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखी जायेगी. विधायक ने बताया कि केंद्र की सरकार ने साजिश रचकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी, मुलवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक काम किया है. उनके कामों को देखकर भाजपा ने षडयंत्र रचा है. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/country-is-moving-towards-dictatorship-federal-structure-has-been-demolished-states-are-not-getting-share-in-gst-mamata/">देश

तानाशाही की ओर जा रहा, संघीय ढांचा गिरा दिया गया है, राज्यों को GST में हिस्सेदारी नहीं मिल रही : ममता
विधायक ने कहा कि हेमंत न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा के षडयंत्र का पर्दाफाश किया जायेगा. जन - जन तक गुरुजी शिबू सोरेन के संदेश को पंहुचाया जायेगा. इस अवसर पर `` जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा ’ जैसे नारेबाजी की गई. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो, शंकर चंद्र हेंब्रम, सुनील महतो, जयपाल सिंह मुर्मू, भगत बास्के, अर्जुन मुर्मू, लालबिहारी भकत, युवा नेता उदय मुर्मू, सरकार किस्कू, काजमान सिंह सरदार, प्रमुख गंगामनी हांसदा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp