Search

 
 
 

डुमरिया : सांसद व विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत अंतर्गत समरधापा चौक में शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. सेरालडीह आरसीडी सड़क से डोकाघुटू होते हुए हांड़दा, मागुडीह , काटाकाटी, चिंगड़ा से चाकड़ी तक 8.38 किलोमीटर सड़क निर्माण सात करोड़ 51 लाख की लागत से की जायेगी. समरधापा से केंदुआ, बुरुडीह भाया सिरकाडीह तक 7.95 किलोमीटर सड़क निर्माण 7 करोड़ 19 लाख की लागत से की जायेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motivation-session-organized-in-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में मोटीवेशन सत्र आयोजित

ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा - सांसद

दोनों सड़कों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. सुबह जिला मुख्यालय जाकर शाम तक आसानी से लौट पायेंगे. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण 5 वर्ष पूर्व किया गया था, और वर्तमान में जर्जर हो गई है वैसे सभी सड़कों का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पहल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में 111 सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है. विधायक ने कहा इस वर्ष के अंत तक सभी जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :सहारा">https://lagatar.in/dharna-in-front-of-raj-bhavan-for-return-of-money-drowned-in-sahara-india/">सहारा

इंडिया में डूबे पैसों की वापसी के लिए राजभवन के समक्ष धरना

ये थे उपस्थित

मौके पर सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, दिनेश साव, रमाकांत पानी, दिलीप पंडा, सुशील बारिक, टुकाई मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात हांसदा, सरकार किस्कू, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, तानो मार्डी समेत भाजपा व झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-school-children-take-out-rally-on-chandrayaan-3s-successful-landing-on-the-moon/">चक्रधरपुर

: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही