Search

 
 
 

डुमरिया : मनरेगा से तालाब का हुआ जीर्णोद्धार, किसानों के लिए बना वरदान

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के हाथीबारी में मनरेगा से तालाब के जिर्णोद्धार से अब किसानों के लिए वरदान बन गया है. जल संरक्षण का प्रयास सफल हो रहा है. किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है. तालाब के पानी से 10 बीघा खेत में तरबूज की खेती की जा रही है. तरबूज समेत अन्य कई फसलें लहलहा रही हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-power-cut-in-the-area-for-more-than-10-hours-examinees-upset/">घाटशिला

: क्षेत्र में 10 घंटे से अधिक हो रही बिजली कटौती, परीक्षार्थी परेशान

किसानों को हो रहा अच्छा मुनाफा

[caption id="attachment_569466" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DUMRIA-TALAB-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> धान की फसल में सिंचाई के लिए किसानों को मिलता है पानी.[/caption] तालाब के पानी से खेत की सिंचाई कर तरबूज के अलावे गेंहू, कोहड़ा, लौकी जैसी लाभकारी फसलों का उत्पादन हो रहा है. इससे किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद जगी है. दिघी बांध के नाम से मौजूद इस सरकारी तालाब का जिर्णोद्धार वर्ष 2012 में किया गया था. धान की फसल में सिंचाई के लिए भी इस तालाब से किसानों को पानी मिलता है. सिंचाई के साथ तालाब में मछली पालन भी ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. मत्स्य विभाग से हाथीबारी के किसानों इस तालाब को लीज पर लिया है. गांव के चंदन कर, शैलेन कर, संजय कुमार पानी, राम रंजन पानी, मृत्युंजय पंडा आदि किसानों ने इस तालाब के आस-पास के खेत में खेतीबारी की है. ऐसे किसान तालाब का पानी पंप और पाइप से खेत तक पहुंचाते हैं. [caption id="attachment_569467" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DUMRIA-TALAB-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> लहलहाती तरबूज की खेती.[/caption] इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-acb-team-caught-nazir-shekhar-pandit-of-block-office-taking-bribe/">चक्रधरपुर

: प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को एसीबी की टीम ने घूस लेते पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही