Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक की पहल पर टीएमएच का बिल माफ, परिजनों को सौंपा शव

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खड़ीदा निवासी गुमी मुर्मू को विगत दिनों गंभीर बीमारी के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती किया था. ईलाज के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई. इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 1,80,429 हो गया. आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजन पूरा बिल चुका पाने में असमर्थ थे. परिजन अस्पताल में 79,500 ही भुगतान कर पाए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-established-for-basantik-durga-puja-in-10-mahavidya-kali-temple/">आदित्यपुर

: 10 महाविद्या काली मंदिर में बासंतिक दुर्गा पूजा के लिए हुई कलश स्थापना
बकाया राशि 1,00,929 होने के कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था. इसकी सूचना मरीज के परिजनों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को दी. विधायक ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधन से वार्ता की और बकाया बिल 1,00,929 माफ कराया. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा सोमवार देर शाम परिजनों को शव सौंप दिया गया. इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक का आभार जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही